फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election in Almora

विधानसभा चुनाव में पीएसी और पुलिस भी निभाएगी निर्णायक भूमिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Election in Almora
Election in Almora
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों पर पीएसी और पुलिस के जवान भी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। पीएसी के साथ ही पूरे जिले में तैनात पुलिस कर्मियों और एसडीआरएफ के कुल 825 कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान करना होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग अल्मोड़ा ने चुनाव सेल का भी गठन कर दिया है।
विज्ञापन

चुनाव सेल के विनोद मौर्या से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर के विभिन्न थाना, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात कुल 738 अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में तैनात पीएसी के 47, एसडीआरएफ के आठ और बाहरी जिलों में संबद्ध 32 कर्मचारियों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालने हैं।
सभी कर्मचारी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए पुलिस मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद चुनाव सेल ने पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुलिस और पीएसी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करना है। इसके लिए चुनाव सेल का गठन कर दिया गया है।

जिन पुलिस कर्मियों के मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं। उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी सभी थाना, चौकियों को भी दिए गए हैं। बाहरी जिलों में संबद्ध पुलिस कर्मियों के पोस्टल बैलेट और पहचान पत्र चुनाव सेल की ओर से तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed