फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election conduction is Tough here

Almora News: पभ्या बूथ तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को नापनी होगी आठ किमी की पैदल दूरी

Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Election conduction is Tough here
06 बूथ अल्मोड़ा जिले में तीन से पांच किमी की दूरी पर हैं
विज्ञापन


अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को सफल बनाने में मतदान कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी होगी। सबसे पहले मतदान कर्मियों के सामने कई किमी की पैदल दूरी नापकर मतदान केंद्रों तक पहुंचने की चुनौती होगी। जिले में छह ऐसे बूथ हैं यहां पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को पूरे तामझाम के साथ तीन से आठ किमी का पैदल सफर करना होगा।
लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही मतदान कर्मियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम जिले में कई बूथ ऐसे हैं जहां पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को कई किमी का पैदल सफर तय करना होगा। अल्मोड़ा विधानसभा का पभ्या मतदान केंद्र सड़क मार्ग से सबसे अधिक आठ किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को बदहाल रास्तों से सफर करना होगा। जागेश्वर विधानसभा के दौघोड़िया बूथ तक पहुंचने के लिए सात, सल्ट विधानसभा के गिवाईपानी पहुंचने के लिए छह, सोमेश्वर विधानसभा के थपनिया, रानीखेत के कनोली मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को पांच-पांच किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। वहीं द्वाराहाट के सीरा मतदान केंद्र की सड़क मार्ग से पैदल दूरी तीन किमी है। संवाद
विज्ञापन


158 मतदान केंद्रों के लिए दो दिन पूर्व रवाना होंगे मतदान कर्मी
अल्मोड़ा। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की पैदल दूरी को देखते हुए मतदान कर्मियों को मतदान से एक या दो दिन पूर्व रवाना करने की योजना तैयार की है। जिले में 158 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां की पैदल दूरी को देखते हुए मतदान कर्मियों को दो दिन पूर्व रवाना किया जाएगा। जबकि 762 मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मी एक दिन पूर्व रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed