बॉलिंग के साथ बैटिंग में परफैक्ट होना चाहती हैं एकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट अब बॉलिंग के साथ बैटिंग में भी परफैक्ट होना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीन वन डे और टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित एकता ने बताया कि पिछले वर्षों में अब तक उनको ज्यादा चांस नहीं मिले लेकिन अब वह ज्यादा से ज्यादा चांस लेने की कोशिश करेंगी। 72 साल बाद आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर उन्होंने विराट कोहली को बधाई देते हुए कहा कि क्रिकेटर होने के नाते भारतीय टीम की विजय पर उन्हें गर्व है।
न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पूर्व अल्मोड़ा पहुंचीं एकता ने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि क्रिकेट के क्षेत्र में भारत काफी आगे जा चुका है। एकता ने लड़कियों से ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने और इस क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वह बैटिंग, फिल्डिंग और फिटनेस पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पसंदीदा खिलाड़ी मानने वाली एकता ने बताया कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया से होम सिरीज होने वाली है। एकता 14 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।