{"_id":"154f0d43e450ff7a195659e29edb824a","slug":"ekta-in-the-indian-team-to-tour-australia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की खजांची मोहल्ला निवासी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट एकता बिष्ट का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान बरकरार है। वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरिज खेलेगी।
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा 26 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा। नगरवासियों को एकता से आस्ट्रेलिया दौरे में भी अच्छे प्रदर्शन की आशा है।
विज्ञापन
उनके क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, सभासद हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पंवार, संजय वर्मा, विनीत बिष्ट आदि ने एकता के आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन