फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight years have passed, thousands of needy have not been able to avail Ayushman Yojana yet

Almora News: आठ साल बीते, अब तक आयुष्मान नहीं हो पाए हजारों जरूरतमंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eight years have passed, thousands of needy have not been able to avail Ayushman Yojana yet
अल्मोड़ा। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत को आठ साल बीत गए। उम्मीद जगी थी कि गरीब और जरूरतमंद परिवार महंगे इलाज की चिंता से मुक्त हो जाएंगे। अल्मोड़ा में जमीनी हकीकत इससे बहुत दूर है। जिले के हजारों लोग अब तक इस योजना से वंचित हैं। करीब 4,89,000 पात्र लोगों में से सिर्फ 3,06,375 लोगों के कार्ड बन पाए हैं। यानी 1,82,625 लोगों की आयुष्मान की उम्मीदें अभी अधूरी हैं।
विज्ञापन

सरकारी दावों के हिसाब से इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। इसके उलट पात्र लोग अब भी इससे वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग कई बार विशेष अभियान चलाने का दावा कर रहा है। इसका जवाब किसी के पास नहीं कि सबको इसका लाभ मिलने में और कितने साल लगेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसका ठीकरा आम लोगों पर ही फोड़ रहे हैं। उनका तर्क है कि दस्तावेजों और जनजागरूकता की कमी के अलावा कुछ मामलों में तकनीकी कारणों के चलते यह लक्ष्य अधूरा रह गया है। शेष लोगों को योजना से जोड़ने के लिए फिर से विशेष अभियान शुरू करने की योजना बनाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफो
3.06 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं अब तक
1.83 लाख पात्र लोग लगभग अब तक योजना से वंचित



इन फायदों से महरूम रह गएआयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सालाना पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। इसमें दवाई, ऑपरेशन, भर्ती, इलाज, सभी जांच मुफ्त हैं। ऐसे में योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।

कोट
- आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार अभियान में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना से सभी को जोड़कर जल्द लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। - डॉ. नवीन तिवारी, सीएमओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed