{"_id":"5cb22c9bbdec2213e54bbc12","slug":"eight-year-shortage-of-teachers-in-inter-college-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज शहरफाटक में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज शहरफाटक में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई चौपट
Sun, 14 Apr 2019 12:08 AM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शिक्षा सत्र में भी राजकीय इंटर कॉलेज शहरफाटक में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान समेत विभिन्न विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज शहरफाटक में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, समाजशास्त्र और एलटी में हिंदी के दो शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे है। प्रधानाचार्य का पद भी खाली है।
कुछ समय पहले छह माह के लिए पदोन्नति पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति हुई थी, लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब फिर से पद रिक्त हो गया है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। इस विद्यालय में डोल, तडैनी, खांकर, देवनगर, शहरफाटक, दुर्गानगर समेत दूरस्थ गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए विद्यालय के कई शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो जाएगी। विद्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक भी नहीं हैं। इस कारण कार्यालयी कामकाज प्रभावित हो रहा है।