{"_id":"581784594f1c1bc132435c4f","slug":"eight-months-after-the-appointment-letter-did-not-choose","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन के आठ माह बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन के आठ माह बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी मेहनत और लंबे इंतजार के बाद कई युवाओं का लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में शिक्षक पद पर चयन हुआ, लेकिन परिणाम घोषित होने के आठ माह बाद भी कई चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है जबकि कुछ विषयों के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है। एक साथ चयनित हुए अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथि को नियुक्ति देने से वेतन, वरिष्ठता क्रम में नुकसान उठाना पड़ेगा। चयनित अभ्यर्थियों ने शासन के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर तुरंत नियुक्ति पत्र देने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने एलटी संवर्ग और प्रवक्ता पदों के लिए 2014 में पद विज्ञापित किए थे। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद कई अभ्यर्थियों का एलटी संवर्ग में शिक्षक और प्रवक्ता पद पर चयन हुआ। बताया गया है कि एक साथ परिणाम घोषित होने के बावजूद विभाग ने कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी है, लेकिन एलटी संवर्ग में सामाजिक विज्ञान और राजनीतिशास्त्र के अलावा रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आठ माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन
राजनीतिशास्त्र, रसायन विज्ञान, एलटी सामाजिक विज्ञान पद पर चयनित कई अभ्यर्थियों का कहना है कि एक साथ साक्षात्कार होने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को ज्ञापन भेजकर कहा कि जिन चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है उन्हें पहले नियुक्ति पा चुके अभ्यर्थियों की अपेक्षा वेतन, वरिष्ठता आदि मामलों में नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन