फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   effigy of CM and former CM burnt

युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा के सीएम और पूर्व सीएम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
effigy of CM and former CM burnt
अल्मोड़ा। कुंभ मेले में कोरोना की फर्जी टेस्टिंग से गुस्साए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरोध में प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ता त्रिवेंद्र और तीरथ रावत का मुखौटा पहने आपस में मुक्केबाजी कर जनता का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे। बाद में दोनों का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व पर उत्तराखंड की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दोनों नेता उत्तराखंड की जनता का मजाक बनाकर भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। जिसे जनता समझ चुकी है। जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ललित सतवाल, हवालबाग अध्यक्ष विक्रम नेगी, जैंती के गोपाल माहरा, जिला महासचिव पुष्कर नेगी, छात्रसंघ महासचिव नवीन सिंह कनवाल, विपुल कार्की, पुष्कर सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed