{"_id":"6afc24e1b520ed060302b821cdacf9fd","slug":"ee-se-handling-charge-of-two-districts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई संभाल रहे दो जिलों के एसई का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईई संभाल रहे दो जिलों के एसई का प्रभार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के पास दो अन्य जिलों के अधीक्षण अभिंयता का अतिरिक्त प्रभार भी है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है और ठेकेदारों के करीब 10 करोड़ रुपये के भुगतान लटक गए हैं। राजकीय ठेकेदार संघ की यहां हुई बैठक में इस पर नाराजगी जताई गई और ईई की स्थायी तैनाती शीघ्र न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार तिवारी के पास रूद्र प्रयाग और पौड़ी जिले में अधीक्षण अभियंता का कार्यभार है जिस कारण वह यहां लंबे समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। विभाग में पंजीकृत करीब डेढ़ सौ ठेकेदारों ने गांवों में कई गूलों का निर्माण पूरा कर दिया है। ठेकेदारों को इनका डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान होना है। इसके लिए उन्होंने विभाग के कई चक्कर लगा दिए हैं। विभागीयकर्मी ईई के बाहर होने की दुहाई देकर उन्हें वापस भेज दे रहे हैं।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई यदि शासन ने यहां शीघ्र स्थायी ईई की तैनाती करके उनका भुगतान नहीं कराया तो विभाग में तालाबंदी करके भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक का संचालन संघ के महामंत्री आनंद मेहता ने किया। वहां प्रेम बल्लभ चंदोला, रघुवर दत्त जोशी, गजेंद्र टाकुली, गंगा सिंह और भगवत सिंह आदि थे।
विज्ञापन