फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news: people face problems.

Almora News: एसएसजे विवि के 12 हजार विद्यार्थियों का परीक्षाफल अटका

Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Education news: people face problems.
अल्मोड़ा। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए तीन माह का समय बीत गया है। एसएसजे विवि के 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अब भी पुराने शिक्षा सत्र के परीक्षाफल का इंतजार है। इन सभी विद्यार्थियों को अगले सत्र में प्रवेश तो दिया गया है लेकिन यदि जो विद्यार्थी असफल होंगे, उन्हें नए शिक्षा सत्र की कक्षा से उठकर पूर्व की कक्षा में बैठना होगा। ऐसे में विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है और वे जल्द परीक्षाफल घोषित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनका परीक्षाफल घोषित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसजे विवि के अधीन पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत परिसर और चारों जिले के 36 महाविद्यालयों में बीते शिक्षा सत्र में करीब 25000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जून माह में पुराना शिक्षा सत्र पूरा होकर जुलाई माह में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। तीन माह बीतने के बाद भी अब तक इनमें से 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित नहीं हो सका है। महाविद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों के अंक विवि को प्राप्त नहीं होने से यह समस्या आई है। विवि प्रबंधन ने इन विद्यार्थियों को अगले सत्र में प्रवेश तो दिया है लेकिन यदि विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे तो उन्हें तीन माह की पढ़ाई के बाद फिर से पुरानी कक्षा में वापस लौटना होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को जल्द परीक्षाफल घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। संवाद
विज्ञापन


छात्रसंघ में वोट तो दे सकेंगे, असफल हुए तो नहीं मिलेगा चुनाव लड़ने का मौका
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की तिथि पांच नवंबर तक घोषित है। उच्च शिक्षा निदेशालय से इस तिथि तक सभी विवि और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसजे विवि में परीक्षाफल घोषित न होने से इसका असर छात्रसंघ चुनाव पर भी पड़ सकता है। पुराने सत्र में असफल विद्यार्थी चुनाव में वोट तो दे सकेंगे लेकिन यदि इनमें से कोई विद्यार्थी छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरता है तो वह चुनाव लड़ने के योग्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- विवि प्रबंधन की लापरवाही से अब तक परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ है जो गंभीर है। इससे विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
देवाशीष धानक, अध्यक्ष, छात्र महासंघ, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।

जल्द परीक्षाफल घोषित करने की लगातार मांग की जा रही है जिस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
पंकज कार्की, छात्रसंघ अध्यक्ष, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।

सभी महाविद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों के अंक मांगे गए हैं और जल्द परीक्षाफल तैयार करने के प्रयास हो रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द परीक्षाफल घोषित होगा।
डॉ. भाष्कर जोशी, प्रभारी, कुलसचिव, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed