{"_id":"68a76615ef8d5ea9e50e2adf","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-132584-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बीटीकेआईटी द्वाराहाट में इंडक्शन कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बीटीकेआईटी द्वाराहाट में इंडक्शन कार्यक्रम शुरू
Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में इंजीनियरिंग और बीसीए के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए 21 दिनी इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हो गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने सभी छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. लता बिष्ट ने संस्थान की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
परीक्षा नियंत्रक पंकज सनवाल ने छात्रों को ग्रेडिंग प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन, मध्य और अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के बारे में बताया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। यहां डॉ. आरके भारती, डॉ. सीसी तिवारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद