{"_id":"66c248b26cb825ba970adc64","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-115960-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षक बनने के लिए अल्मोड़ा के 12 केंद्रों पर 2801 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षक बनने के लिए अल्मोड़ा के 12 केंद्रों पर 2801 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Mon, 19 Aug 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी) की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में कुल 3046 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2801 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 245 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
मुख्य शिक्षाधिकारी अंबा दत्त बलौदी ने रैमजे इंटर कॉलेज, एसएसजे परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक पाली में हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और अन्य कैमरों से नजर रखी गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई। परीक्षा के दौरान माल रोड पर वन वे व्यवस्था लागू रहने से जाम से राहत मिली।
परीक्षा केंद्र का नाम - पंजीकृत अभ्यर्थी - उपस्थित - अनुपस्थित
एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा - 288 - 273 - 15
स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा - 274 - 258 - 16
आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा - 312 - 289 - 23
जीजीआईसी अल्मोड़ा - 323 - 306 - 17
अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा - 300 - 273 - 27
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा - 302 - 282 - 20
बीरशिवा सीनियर सेकंडरी स्कूल अल्मोड़ा - 200 - 180 - 20
रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा - 209 - 186 - 23
एसएसजे परिसर लोअर कैंपस - 238 - 215 - 23
एसएसजे परिसर मिडिल कैंपस - 239 - 215 - 24
एसएसजे परिसर अपर कैंपस - 169 - 157 - 12
विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम - 192 - 167 - 25
बागेश्वर में 85 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा
बागेश्वर। उसहायक अध्यापक की परीक्षा संपन्न हो गई है। जिले के चार परीक्षा केंद्रों में 1185 अभ्यर्थियों में से 1100 ने परीक्षा दी और 85 अनुपस्थित रहे।
रविवार को आनंदी एकेडमी में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 224 ने परीक्षा दी और 16 ने नहीं दी। कंट्रीवाइड स्कूल में 368 अभ्यर्थियों में से 349 ने परीक्षा दी और 19 परीक्षा में नहीं बैठे। सरस्वती शिशु मंदिर मेंं 232 अभ्यर्थियों पंजीकृत थे। इसमें से 211 ने परीक्षा दी और 21 ने परीक्षा नहीं दी। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका में 345 में से 316 ने परीक्षा दी और 29 परीक्षा देने नहीं आए। एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि चारों परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। परीक्षा के दौरान पुलिस की ओर से परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की चेकिंग, एलआईयू, एसओजी की निगरानी, केंद्र के भीतर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट्स न ले जाने के लिए चेकिंग हुई। सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से केंद्रों पर नजर बनाए रखी गई।