{"_id":"6817ad6ddd960b594e0a55ac","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-127658-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांच हजार छात्र-छात्राओं के विषयों का नहीं हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांच हजार छात्र-छात्राओं के विषयों का नहीं हुआ सत्यापन
Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के बाद पांच हजार से अधिक छात्र- छात्राओं के विषयों का सत्यापन नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परिसर और महाविद्यालयों को विषयों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सत्यापन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे और चौथे सेमेस्टर में 19,920 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया। परिसर और महाविद्यालय की लापरवाही के चलते अब भी 5617 छात्र-छात्राओं के विषयों का सत्यापन नहीं हुआ।
विषय सत्यापित नहीं होने पर समर्थ पोर्टल पर छात्र- छात्राओं के विषय कुछ दिख रहे हैं और वह परीक्षा किसी और विषय की दे रहे हैं। ऐसे में उनके अंकतालिकाओं में दी गई परीक्षा के अंक दर्ज नहीं हो रहे। परीक्षा देने के बाद भी वे परीक्षा में अनुपस्थित माने जाते हैं।
विज्ञापन
अंक दर्ज नहीं होने पर परिणाम जानने के लिए भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस लापरवाही के कारण परीक्षा देने के बाद भी विद्यार्थी अपने अंक दर्ज कराने के लिए विवि के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।