फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education news in district.

Almora News: एसएसजे परिसर में नए शिक्षा सत्र में 934 सीटें खाली

Fri, 21 Jun 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में अंतिम दिन 137 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया। 1,780 सीट के सापेक्ष सिर्फ 846 विद्यार्थियों ने परिसर में प्रवेश के लिए रुचि दिखाई। अब भी यहां 934 सीट रिक्त हैं। नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों की घटी संख्या से परिसर प्रबंधन को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसजे परिसर में नए शिक्षा सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रम में 1,780 सीट निर्धारित हैं। बृहस्पतिवार को प्रवेश का अंतिम दिन तय था। तय तिथि तक सिर्फ 846 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है। अंतिम दिन 137 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीए में 1000 सीट के सापेक्ष 415, बीएससी गणित वर्ग में 200 के सापेक्ष 125, बीएससी जीव विज्ञान में 200 के सापेक्ष 124, बीकॉम में 200 के सापेक्ष 51 प्रवेश हुए हैं। वहीं, व्यवसायिक पाठ्यक्रम में बीएफए में 60 के सापेक्ष 46, बीबीए में 60 सीट के सापेक्ष 25 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन



बीसीए में विद्यार्थियों की अधिक रुचि

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीसीए में स्वीकृत 60 सीट के सापेक्ष अंतिम दिन पूरे प्रवेश हुए हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीसीए पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अधिक रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष नए शिक्षा सत्र में काफी कम प्रवेश हुए हैं। विश्वविद्यालय को रिक्त सीट पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने की योजना बनानी चाहिए, इससे छात्रसंख्या भी बढ़ेगी। -प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed