{"_id":"647b886140ff7c41d4038264","slug":"echoes-of-kasar-in-almora-almora-news-c-8-1-158651-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय उत्पादों को महिलाएं दिलाएंगी ग्लोबल मार्केट : ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय उत्पादों को महिलाएं दिलाएंगी ग्लोबल मार्केट : ज्योति
Sun, 04 Jun 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कसारदेवी में आयोजित इकोज आफ कसार कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करती महिला आयोग की उपाध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कसारदेवी में आयोजित इकोज ऑफ कसार कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में रिंगाल, बांस, गुलाब, बकैट, पिरुल, तांबा, सुगंधित पौधे से बने उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि पहाड़ की पहचान स्थानीय उत्पादों को यहां की महिला उद्यमी अपने संसाधनों और संघर्षों से ग्लोबल मार्केट दे रही है। पहाड़ की अन्य महिलाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल में महिला उद्यमियों का यह कार्यक्रम प्रोत्साहित करने वाला है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को जहां पहाड़ की संस्कृति, समाज के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा।
इस तरह के अभिनव प्रयोग स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं के माध्यम से गांव-गांव में कराए जाएंगे। प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महिला उद्यमियों को प्रशिक्षक के तौर पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने सरकार के माध्यम से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला उद्यमियों की समस्याएं सुनकर उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी। महिला उद्यमियों ने बताया कि वह स्थानीय उत्पादों से अपने उत्पाद बनाकर ऑनलाइन तरीके से बेचतीं हैं। प्रदर्शनी में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी खरीदारी की। इस दौरान डीपीओ पीतांबर प्रसाद समेत आयोजक शिवांगी वर्मा, चेतना धवन, सुगंधा अग्रवाल, सौम्या पांडे, वैशाली शर्मा आदि मौजूद रहीं।