{"_id":"5c0181e5bdec2241975ff0fb","slug":"eam-returned-to-the-survey-after-heavy-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार विरोध के बाद सर्वे को पहुंची टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार विरोध के बाद सर्वे को पहुंची टीम बैरंग लौटी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने पीपीपी मोड का विरोध करते विभिन्न संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों के जोरदार विरोध के चलते सीएचसी को पीपीपी मोड में चलाने के संबंध में सर्वे के लिए देहरादून से पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
शुक्रवार को सीएचसी में संयुक्त निदेशक उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट डॉ.पंकज जैन की टीम सर्वे के लिए पहुंची। जैसे ही टीम के पहुंचने की सूचना मिली व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों के लोग सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने सर्वे टीम के सामने पीपीपी मोड का पुरजोर विरोध किया। इस कारण टीम सर्वे का कार्य नहीं कर सकी। बाद में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने विरोध कर रहे लोगों स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपने कार्यालय में वार्ता की। व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एसडीएम के सामने पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व में पीपीपी मोड में दिए गए सीएचसी चौखुटिया सहित अन्य अस्पतालों की स्थिति से पहले से बिगड़ गई और जनता परेशान रही।
बाद में जनता के विरोध के बाद को मोड से हटाना पड़ा। लोगों ने उपजिलाधिकारी और संयुक्त निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा गया। वार्ता में डॉ. पंकज जैन, डॉ. पियूष रंजन,व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, महिपाल सिंह, पुष्करपाल, देवगिरी, गोबिंदरावत, गोपालसिंह, जितेंद्र, शंकर फुलारा, बालम नाथ, उमेश नैलवाल, खुशाल नेगी,सोनू अग्रवाल, उमंग, श्यामसिंह, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।