{"_id":"579269534f1c1b3859c4be70","slug":"dwarahat-rmsa-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में रमसा की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में रमसा की ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में रमसा की ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर में रमसा के जिला परियोजना अधिकारी एसबी चंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों से शिविर से प्राप्त अनुभवों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के कर्णधार हैं। उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने उत्साह, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का भी आह्वान किया। जिला परियोजना समन्वयक सीबी राठौर ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट, नोडल अधिकारी जीएस मेहरा, प्रधानाचार्य आदि थे।
विज्ञापन