{"_id":"57bc91574f1c1bc21fd50156","slug":"dwarahat-legal-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक शिविर में दी कानूनों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक शिविर में दी कानूनों की जानकारी
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में लगा कानूनी शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी बग्वालीपोखर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद ने तमाम कानूनों की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता हेम रावत ने आय, जाति सहित तमाम प्रमाण पत्रों, पेंशन योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम की भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिवक्ता महेंद्र मैनाली ने एफआईआर, पूरन कैड़ा ने दहेज उत्पीड़न सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के बारे में बताया। डा. रविशंकर ने एनआरएचएम के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य दीप चंद्र ने जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और इन कार्यक्रमों को ज्ञान वर्धक बताया। इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र नेगी, एडवोकेट रेखा तिवारी, नंदिता भट्ट, डा. पीएस कैड़ा, एसआई दरवान सिंह दानू, अर्जुन कुमार, हरीश चंद्र, प्रवक्ता अजय कुमार जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन