{"_id":"572a3fc94f1c1bc5325ccffb","slug":"dwarahat-be-declared-affected-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखाग्रस्त घोषित हो द्वाराहाट ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखाग्रस्त घोषित हो द्वाराहाट ब्लॉक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान संगठन ने पंचायतों को पूर्ण रूप से राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड दिलाने, ब्लॉक को पूर्ण सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि रवि फसल पूरी तरह से नष्ट हुई है इसलिए पंचायतों में कार्ड धारकों को यूनिट के आधार पर उचित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। बाद में इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि शासनादेश में राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के आय वाले कार्ड धारकों को सम्मलित करने तथा कार्डों को ऑनलाइन करने की योजना है, लेकिन पंचायतों को पूर्ण रूप से राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। नियमों के विपरीत काफी कम मात्रा में कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। जिसके चलते गांवों में अस्थिरता का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विकासखंड को पूर्ण रूप से सूखाग्रस्त करने की मांग की गई, कहा कि जंगली जानवरों के कारण रवि की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है। कार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों का श्रमिकों को तत्काल भुगतान कराने की मांग भी उठाई गई है। संपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश पंत, गीता चौधरी, नवीन कठायत, लाल सिंह, महामंत्री नवीन मैनाली, मनोहर बिष्ट, आनंद बल्लभ, दीपक बिष्ट, दीपा मठपाल, राधा किरौला, ललित मोहन पांडे, हिम्मत सिंह थे।