{"_id":"57bddb234f1c1b7420d4f0d0","slug":"dunagiri-trust-movement-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनागिरि ट्रस्ट के खिलाफ महिलाएं भी आंदोलन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनागिरि ट्रस्ट के खिलाफ महिलाएं भी आंदोलन में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट की वैधता को लेकर आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से चल रहे क्रमिक अनशन को समर्थन देने के लिए क्षेत्र की महिलाएं भी आगे आ गई हैं। महिलाओं ने कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव आंदोलन को सहयोग दिया जाएगा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए। तय हुआ कि 26 अगस्त को द्वाराहाट में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि मंदिर ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रवासियों ने सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन को भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। इधर क्रमिक अनशन के चौथे दिन क्षेत्र की महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन जताया। कहा कि जब तक मंदिर की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति समिति को नहीं सौंप दी जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चौथे दिन डा. डीपी चौधरी और जीवन सिंह रौतेला अनशन पर बैठे। बाद में हुई बैठक में तय हुआ कि तमाम कोशिशों के बावजूद प्रशासन की कानों में जूं नहीं रेंग रही है, अब 26 अगस्त को विशाल प्रदर्शन होगा। इसके लिए संघर्ष समिति ने सभी से सहयोग की अपील की है। समर्थन देने के लिए नगर पंचायत की अध्यक्ष विमला शाह, पूर्व अध्यक्ष कंचन शाह, शोभा शाह, उषा शाह, तनुजा चौधरी, अनीता चौधरी, भगवती शाह, मंजू शाह, मनोज अधिकारी, हेम रौतेला, डा. तारा लाल शाह, अनिल चौधरी, पूरन कैड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर, शांति भट्ट, पुष्पा जोशी, कुसुम शाह पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन