{"_id":"d1c98137baf8aca72cf0b639c089e1b6","slug":"duliket-four-shops-destroyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्यूलीखेत में चार दुकानें तहस-नहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्यूलीखेत में चार दुकानें तहस-नहस
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्यूलीखेत में छावनी परिषद की चार दुकानों में शनिवार तड़के आग लग गई। आग से सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। इससे चारों दुकानें तहस-नहस हो गयी। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि शनिवार की तड़के पांच बजे द्यूलीखेत स्थित विजयचौक पर छावनी परिषद की चार दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। वह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। कुछ देर में फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया। आग बुझाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर फट गया, इस धमाके में टिन शेड की दुकानें तहस नहस हो गयी। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि छावनी परिषद की इन दुकानों में पनी राम, डुंगर राम मूंगफली बेचते हैं, दनी राम दर्जी जबकि आनंद राम ऑफर चलाता है। उन्होंने बताया कि आनंद राम परिवार सहित दुकान में ही रहता है। लेकिन वह दो दिन से बच्चों के साथ गांव गया हुआ है। संभावना जताई कि शायद आफर में बगेट की चिंगारी सुलग गई होगी और उसने सिलेंडर पर आग पकड़ ली, जिससे घटना हुई है। कोतवाल ने बताया कि चारों दुकानों में आग से 77 हजार रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है। जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता चल सकेगा।