{"_id":"5824bb4e4f1c1ba16fb39b22","slug":"dulcina-toilets-in-town-water-parking-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलछीना कस्बे में शौचालय, पानी, पार्किंग की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलछीना कस्बे में शौचालय, पानी, पार्किंग की दिक्कतें
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना कस्बे में शौचालय, पानी, पार्किंग की दिक्कतें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जिले के प्रमुख कस्बे धौलछीना में शौचालय, पेयजल, पार्किंग जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। पार्किग नहीं होने से जाम की समस्या आम है। जिला पंचायत टैक्स वसूलती है, लेकिन सुविधाएं नहीं देती। सुविधाओं के अभाव में व्यापारियों, लोगों और यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
कलौन ग्राम पंचायत के अंतर्गत धौलछीना कस्बे में करीब साठ दुकानें हैं। पेयजल के लिए अलग योजना नहीं बनी है। कांचुला गांव और आनंदमयी आश्रम के लिए बनी पेयजल योजना से ही कस्बे को पेयजल की आपूर्ति होती है। लोगों का आरोप है कि इन योजनाओं से मनमाने कनेक्शन दिए गए हैं। पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं है। चार हैंडपंपों में से एक खराब पड़ा है। तीन हैंडपंपों से गंदा पानी आता है।
विज्ञापन
धौलछीना में भैंसियाछाना ब्लॉक का मुख्यालय, आईटीआई, कृषि विभाग का कार्यालय, इंटर कालेज, निजी स्कूल और प्राथमिक स्कूल, स्टेट बैंक, वन विभाग की चौकी, लोनिवि गेस्ट हाउस आदि हैं। यहां से होकर पाताल भुवनेश्वर, चौकोड़ी, मुनस्यारी, बिनसर, जागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों को वाहन आते-जाते हैं। यहां से बिनसर, जागेश्वर, विमलकोट, आनंदमयी आश्रम को पैदल ट्रैकिंग रूट भी है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने स्वयं की व्यवस्था से स्वच्छक रखा है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम लगता रहता है। पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण पर आए डीएम ने यहां यातायात व्यवस्थित करने के लिए पीआरडी जवान की तैनाती कर रखी है। यहां पर वाहन रुकते हैं, लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। व्यापारियों का कहना है कि जिला पंचायत टैक्स तो वसूलती है, लेकिन सुविधाएं सिफर हैं। व्यापार मंडल ने स्वयं कूड़ादान बना रखे हैं।