फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dulcina government hospital

लोगों को मुंह चिढ़ा रही ढाई करोड़ की बिल्डिंग

Fri, 12 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला धौलछीना (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला धौलछीना (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 12 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dulcina government hospital
धौलछीना का सरकारी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बना दिया गया है, लेकिन भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है। बारह साल बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में उच्चीकृत नहीं हो सका है। अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर पिछले दो माह से मेडिकल पर गए हुए हैं। इस कारण मरीजों को उपचार को 34 किमी दूर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भैसियाछाना ब्लॉक मुख्यालय के निकट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना को सरकार ने 2004 में उच्चीकृत करने का शासनादेश जारी किया। इसके बाद 2.47 करोड़ की लागत से सीएचसी भवन का निर्माण हुआ, परंतु अस्पताल सीएचसी में उच्चीकृत नहीं किया गया। भवन बनने के बाद दो बार भवन का मरम्मत का कार्य भी हो चुका है, किंतु अभी भी भवन की छत कई स्थानों पर टपक रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर पिछले दो माह से मेडिकल अवकाश पर हैं। अस्पताल में एक फार्मेसिस्ट और एक वार्ड ब्वाय तैनात है। उनके छुट्टी पर रहने पर अस्पताल बंद रहता है। स्वच्छक और चौकीदार का पद खाली होने से अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा रहता है। तकनीशियन नहीं होने से एक्स-रे, रक्त, बलगम, यूरिन आदि की जांच नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदहाल व्यवस्थाओं के चलते महिलाओं को प्रसव कराने को 34 किमी दूर अल्मोड़ा ले जाना मजबूरी बन गया है। पीएचसी में 108 एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं है। जरूरत पड़ने पर 30 किमी दूर सेराघाट से एंबुलेंस मंगानी पड़ती है। अस्पताल के लिए पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई है। हालांकि हैंडपंप लगा है, लेकिन उसका पानी पीने योग्य नहीं है।


चहारदीवारी न होने से अस्पताल परिसर लावारिस पशुओं का अड्डा बना हुआ है। मुख्य सड़क से अस्पताल को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। बदहाल व्यवस्थाओं के चलते धौलछीना पीएचसी मात्र नाम का ही अस्पताल रह गया है। करीब एक सप्ताह पूर्व डीएम के अलावा सीडीओ, सीएमओ अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed