फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to lack of cleanliness in Almora, garbage is the rule on the roads.

Almora News: अल्मोड़ा में सफाई न होने से सड़कों पर कचरे का राज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleanliness in Almora, garbage is the rule on the roads.
अल्मोड़ा। नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई गई है। सड़कों और आंतरिक रास्तों पर सफाई नहीं होने से गंदगी बनी हुई है। इससे सांस्कृतिक नगरी की छवि को धूमिल हो रही है। लोगों ने नगर में नियमित कूड़ा उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सड़कों और आंतरिक रास्तों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर के टैक्सी स्टैंड, लिंक सड़क, माल रोड़, जाखनदेवी, सहित नगर में जगह-जगह कचरा सड़क पर फैला है। सड़क किनारे स्थापित भूमिगत कूड़ेदान की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगे हैं। कूड़े के दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन




--------------------

गंदगी फैला रहे लावारिस पशु



अल्मोड़ा। कूडेदानों के पास कूड़ा फेंके जाने से लावारिस पशु भोजन की तलाश में कूड़े को बिखेर रहे हैं। इससे कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। इसके अलावा बंदरों का झुंड कूड़ेदान में घुुसकर सड़कों पर कूड़ा बिखेर रहे हैं। इसके बावजूद कूड़ेदान से कूड़ा उठाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------------

वर्जन :



- लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक देते हैं। नगर में नियमित रूप से कूड़ा उठाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -राजपाल पवार, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक, नगर निगम अल्मोड़ा



नाली सफाई के दौरान जालियां हटाने से हादसों का खतरा


अल्मोड़ा। माल रोड पर हाइटेक शौचालय के पास नाली सफाई के दौरान हटाई गई जालियां एक सप्ताह के बाद भी नहीं लग पाई है। इससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। राहगीरों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द नालियों के ऊपर जालियों को लगाने की मांग की है।


नगर निगम ने बीते सप्ताह जिले में मुख्यमंत्री दौरे को मध्य नजर रखते हुए नगर में साफ-सफाई अभियान चलाया। माल रोड स्थित हाइटेक शौचालय के पास सड़क किनारे नालियों की सफाई के दौरान नालियों के ऊपर लगे जालियों को हटा दी गई। अब तक हटाई गई जालियां नहीं लग पाई है। वर्तमान में नालियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। हर रोज काई न कोई राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने बताया कि हाइटेक शौचालय के पास नाली की सफाई के दौरान हटाई गई जालियां लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कहा कि जल्द नालियों के ऊपर जालियों को नहीं लगाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed