फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to increasing encroachment in the city market, walking has become difficult.

Almora News: नगर के बाजार में अतिक्रमण बढ़ने से पैदल चलना हुआ दूभर

Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to increasing encroachment in the city market, walking has become difficult.
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की शनिवार को नंदादेवी मंदिर में बैठक हुई। वक्ताओं ने नगर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। कहा कि अतिक्रमण के चलते बाजार में चलना दूभर हो गया है। दुकानों के आगे बाजार तक सामान फैला रहता है। आवाजाही के दौरान लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम से बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों, सुअरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ये लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। आवाजाही के दौरान लोगों को इन जानवरों से खतरा बना रहता है। धारानौला से शिखर होते हुए विकास भवन सीटी बस या टैंपो चलाने की मांग की। इस मौके पर पतंजलि मेगा स्टोर की ओर से आयोजित निशुल्क कैंप में डॉ. अमित खत्री और दीपक भट्ट ने पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रियंका, आशा भारती ने विभिन्न जानकारी दी। वहां केशव दत्त पांडे, सुरेंद्र लाल टम्टा, पीजी गोस्वामी, महेंद्र सिंह, विनोद गिरी, सुरेंद्र लाल टम्टा, हरीश बिष्ट, दीवान नेगी, आनंद गैड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed