फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to failure of the postal department server, work in the main post office has come to a complete standstill

Almora News: डाक विभाग का सर्वर फेल से प्रधान डाकघर में कामकाज पूरी तरह ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to failure of the postal department server, work in the main post office has come to a complete standstill
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से यहां कामकाज पूरी तरह ठप रहा। उपभोक्ता न तो अपनी जमा पूंजी निकाल सके और न खातों में पैसा जमा कर सके। सर्वर ठीक होने के इंतजार में लोग काउंटर के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहे लेकिन सर्वर का साथ नहीं मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में जिला मुख्यालय सहित हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई, ताकुला आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन, आरडी जमा आदि कामों से पहुंचते हैं। प्रधान डाकघर में सोमवार को डाक विभाग का सर्वर ठप हो गया। इसके चलते खाताधारकों की जमा निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, बीमा आदि काम नहीं हो पाए। बारिश के बीच उपभोक्ता लेनदेन को डाकघर पहुंचे लेकिन उन्हें यहां पहुंचने पर सर्वर का साथ नहीं मिल सका। सर्वर ठीक होने के इंतजार में उपभोक्ता काउंटर के बाहर खड़े रहे लेकिन घंटों बाद भी सर्वर में आई तकनीकी खराबी दूर नहीं हुई तो उन्हें बैरंग घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- सेंट्रल सर्वर से समस्या आने से कामकाज बाधित हुआ है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।

- महेंद्र सिंह, सहायक डाक अधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed