{"_id":"7f81d2bc38d33519ed6ec810b5f92430","slug":"dsp-s-roadways-kemu-sought-cooperation-from-taxi-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने रोडवेज, केमू, टैक्सी यूनियन से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी ने रोडवेज, केमू, टैक्सी यूनियन से मांगा सहयोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत पुलिस उपाधीक्षक कांति बल्लभ पांडे ने रोडवेज, केमू कर्मियों और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सभी से सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के पालन को पुलिस सतर्क है, इसके बावजूद भी समाज का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर की सड़कें काफी संकरी हैं। सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से जाम की समस्या रहती है। व्यवस्था में सुधार को पुलिस ने मालरोड, धारानौला आदि क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी कई वाहन चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। चालकों के नशा कर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग से दुर्घटना की आशंका रहती है।
परिवहन निगम, केमू और टैक्सी यूनियनें इस पर विशेष ध्यान दें। साथ ही बगैर लाइसेंसधारी चालकों को वाहन नहीं दें। डीएसपी ने व्यवस्था बनाने में सहयोग देने की अपील की।
यातायात निरीक्षक जीएस हरड़िया ने यातायात नियमों के बारे में बताया। बैठक में टैक्सी यूनियन धारानौला, मालरोड के पदाधिकारियों के अलावा रोडवेज और केमू के प्रतिनिधि मौजूद थे।