फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   drug addicts behind bars

आठ किलो 300 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
drug addicts behind bars
अल्मोड़ा। प्राइवेट नौकरी करने वाले नैनीताल जिले के दो युवकों को पुलिस ने अवैध गांजे संग गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास आठ किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक जब्त कर दी गई। आरोपियों का कहना है कि वह गांजा अपने नशे के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम भिकियासैंण चौकी तिराहे पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह सामंत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बाइक (यूके19ए3606) को रोका। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बाइक सवार नैनीताल के ग्राम गेबुआखास (कालाढूंगी) निवासी प्रकाश चंद्र (38) और ग्राम गेहुआडील निवासी मनीष आर्य (28) की तलाशी ली तो उनके पास से 8.300 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भतरौंजखान थाने में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों प्राइवेट नौकरी करने की बात सामने आई है। दोनों नागचुलाखाल से गांजा एकत्र कर अपने नशा करने के लिए लेकर जा रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर दी गई है। गांजे की कीमत लगभग 33 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी समेत आरक्षी मनोज रावत, कविंद्र सिंह, देवराज सिंह, सुरेश कोरंगा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed