{"_id":"6538bfd1549c35ad330fda95","slug":"driver-dies-after-car-falls-into-ditch-in-almora-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Road Accident: यात्रियों को छोड़कर घर लौट रहा था, कार खाई में गिरी, चली गई चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Road Accident: यात्रियों को छोड़कर घर लौट रहा था, कार खाई में गिरी, चली गई चालक की जान
Wed, 25 Oct 2023 12:43 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:43 PM IST
सार
अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक कार खाई में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चालक यात्री छोड़कर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लमगड़ा के सत्यों में एक कार खाई में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चालक यात्री छोड़कर अपने घर लौट रहा था।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा अपनी कार संख्या डीएल 1-जेड सी 7131 में यात्रियों को छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच सत्यों के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे खाई से निकालकर सीएचसी लमगड़ा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।