{"_id":"64232ae8cfd4cdccc00e64a4","slug":"drinking-water-supply-of-more-than-100-villages-stalled-almora-news-c-8-1-96177-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 100 से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 100 से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप
Tue, 28 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
शशिखाल-कोटेश्वर पेयजल योजना के खराब पड़े पंप। संवाद
शशिखाल-कोटेश्वर योजना का पंप खराब, 15 हजार की आबादी पानी को तरसी
- सात दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति
- बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो पंप ने दिया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड की सबसे बड़ी पेयजल पंपिंग योजना के पंप खराब होने से क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की 15 हजार से अधिक आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है। ग्रामीण दूरस्थ प्राकृतिक जलस्रोतों से पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। पंप खराब होने से एक हफ्ते पहले तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहने से भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही थी। बीते सोमवार को बिजली आपूर्ति सुचारु हुई तो योजना के पंप जवाब दे गए।
पेयजल योजना के पंप खराब होने से पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। एक हफ्ते से नल सूखे हैं। मौलेखाल, शशिखाल, जानीखान, छतरखोला, भ्याड़ी, पीपल टनोला, मुनड़ा, बांगीधार, जगपुर, पोखरी, औंलेत, तड़ी टुकनोली, मनेत, कटरिया, नहनौला, करगेत, तालीगांव, थला, मधोली, टुकरा, रिकवांसी, द्योन, धिने, कुनोहील, ढहला सहित आसपास के गांवों के लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीण तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
कब आएगा हल्द्वानी से तकनीशियन, कब होगी पानी की आपूर्ति
मौलेखाल। जल निगम सूत्रों के मुताबिक पंप खराबी को दूर करने के लिए हल्द्वानी से तकनीशियन बुलाए गए हैं। लेकिन कब तकनीशियन यहां पहुंचेंगे और कब पानी की आपूर्ति बहाल होगी, यह कोई कोई नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
कोट
योजना के पंप में खराबी आने से पेयजल आपूर्ति ठप है। खराबी को दूर करने के लिए हल्द्वानी से तकनीशियन बुलाए गए हैं। जल्द खराबी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- महेंद्र सिंह बिष्ट, जेई, विद्युत यांत्रिक विभाग, जल निगम, अल्मोड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 28 एएलएम 15 पी-शशिखाल-कोटेश्वर पेयजल योजना के खराब पड़े पंप।