फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water supply has been disrupted in Khila village for the last 15 days.

Almora News: खीला गांव में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has been disrupted in Khila village for the last 15 days.
भतरौजखान (अल्मोड़ा)। खीला गांव में विगत 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण पानी की आपूर्ति हैंडपंप से कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल सुचारू करने की मांग की है। 15 साल पहले बने कोसी पंपिंग पेयजल योजना से खीला गांव के लोगों की पेयजल आपूर्ति होती है। बीते 15 दिनों से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे 15 से अधिक परिवारों के 50 से अधिक लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वह वर्तमान में हैंडपंप से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीण जानकी देवी और पूर्व प्रधान गोपाल दत्त नैनवाल ने ग्रामीणों को जल्द पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, जल निगम के जेई शुभ पांडेय का कहना है कि इस मामले में जानकारी नहीं है। जल्द ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed