फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water shortage exacerbates difficulties in Almora and Ranikhet.

Almora News: पेयजल किल्लत से अल्मोड़ा और रानीखेत में बढ़ी परेशानी

Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage exacerbates difficulties in Almora and Ranikhet.
अल्मोड़ा/रानीखेत। मानसून के सीजन में भी जिले के कई हिस्सों में लोगों को भारी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कहीं मुख्य पाइपलाइन फटने से शहर के लोग प्यासे है, तो कहीं विभागीय अनदेखी के चलते पुराने वाटर टैंक जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं। अल्मोड़ा नगर के कई क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन जलापूर्ति ठप रहने से लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, वहीं रानीखेत के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। अल्मोड़ा नगर के सर्किट हाउस जलाशय के लिए जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन पानी के अत्यधिक दबाव के चलते बुधवार कोस सिमकनी मैदान के पास फट गई थी। बृहस्पतिवार को जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में पानी मिलने की उम्मीद थी लेकिन बाजार क्षेत्र में आधे हिस्से में ही पानी मिल पाया।
विज्ञापन

खत्याड़ी, दुगालखोला, जोशीखोला में पानी नहीं आने से लोगों को लगातार दूसरे दिन भी दिक्कत झेलनी पड़ी। पातालदेवी जलाशय से जुड़े पांडेखोला, कर्नाटक खोला क्षेत्र में भी जलापूर्ति ठप रही। पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह निर्धारित समय पर लोग पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया। इससे उन्हें दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed