{"_id":"5f01aafc8ebc3e42c13f9ddc","slug":"drinking-water-pump-did-not-run-in-kosi-for-twenty-three-hours-almora-news-hld3885749119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में तेईस घंटे नहीं चले पेयजल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में तेईस घंटे नहीं चले पेयजल पंप
विज्ञापन
बारिश के बाद गंदा हुआ कोसी नदी का पानी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बारिश के बाद कोसी नदी में सिल्ट आने पर जल संस्थान के तीनों पेयजल पंप नहीं चले। जिससे दूसरे दिन रविवार को भी शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। लोग नौलों और धारों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
शनिवार सुबह बारिश होने के बाद कोसी नदी का पानी काफी गंदा हो गया। जिस कारण शनिवार सुबह सात बजे से कोसी नदी में जल संस्थान को तीनों पेयजल पंपों से पंपिंग बंद करनी पड़ी।
23 घंटे बाद रविवार सुबह पंप चलने शुरू हुए। इस कारण रविवार को भी शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे पंपिंग शुरू हुई है, जिसके बाद सायं के समय कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति हो सकेगी।