फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water. Garud. people. standing. queue. hand pumps

Almora News: गरुड़ में पेयजल संकट, हैंडपंपों पर लग रही लाइन

Thu, 01 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drinking water. Garud. people. standing. queue. hand pumps
गरुड़ क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी भरते लोग। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष और एसडीएम के निर्देश के बाद भी गरुड़ क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने शीघ्र पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में होने वाले पेयजल संकट को देखते हुए एक सप्ताह पहले तहसील सभागार में एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने ब्लॉक सभागार में जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों को पानी की समस्या को दूर करने निर्देश दिए। लोग देर रात हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत पर लाइन लगाकर पेयजल जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी हरीश जोशी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए विभागों की उदासीनता से लोगों का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सिल्ली, मटेना, नौघर, विमोला, स्याल्दे टीट, व बाजार क्षेत्र में पानी की समस्या बनी है। ग्रामीण नीमा बड़सीला ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम वर्मा ने बताया कि अगर विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने पाइप लाइन से मोटर लगाए हैं उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed