फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking Water Facility in the City

शहर में सुचारु नहीं हो पा रही पेयजल व्यवस्था

Sat, 03 Jun 2017 10:52 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Sat, 03 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
 Drinking Water Facility in the City
अल्मोड़ा में एक नौले से पानी भरतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 इन दिनों चल रही पानी की दिक्कतों के कारण शहरवासी काफी परेशान हैं। जल संस्थान कहीं एक दिन छोड़कर तो कहीं दो दिन बाद पानी दे रहा है जबकि कुछ स्थानों पर कई दिनों से लोगों को पानी नहीं मिला है। पानी की किल्लत से परेशान लोगों में जल संस्थान के खिलाफ भारी आक्रोश है। शनिवार को भी नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आया। 

विज्ञापन


 कोसी नदी में पर्याप्त पानी होने और मौसम साफ होने के बावजूद शहर में पानी की किल्लत जारी है। न्यू कालोनी धारानौला में दो दिन से पानी नहीं आया जबकि शनिवार को जाखनदेवी, खत्याड़ी के अलावा बाजार से लगे कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही से भी कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति गड़बड़ा रही है। लोगों का कहना है कि पानी नहीं आने की शिकायत करने के बाद भी अधिकारी पानी की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों, व्यापारियों और महिलाओं को पानी की व्यवस्था के लिए जल स्रोतों में जाकर घंटों खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्रों के साथ घरेलू महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। घर का कामकाज निपटाने के साथ ही महिलाओं को पानी के लिए सुबह शाम नौलों की ओर जाना पड़ रहा है। इधर होटल, रेस्टोरेंट मालिकों को भी पानी समस्या के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई लोग बाजार से 20 रुपये की पीने के पानी बोतलें खरीद रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed