फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water crisis deepens in Ranikhet region due to heat rise

गर्मी बढ़ने से रानीखेत क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया   

Wed, 29 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 29 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Ranikhet region due to heat rise
धारे से पानी ले जातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल किल्लत गहराने लगी है। अब एकमात्र सहारा पारंपरिक जल स्रोत हैं, लेकिन अधिकांश स्रोतों का जल स्तर घटने लगा है। ताड़ीखेत ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। पिछले दो हफ्ते से यह समस्या बनी हुई है। विभाग एक दिन छोड़कर पानी देता है, इसके बावजूद आपूर्ति नहीं हो पा रही है, यही हालात रहे तो समस्या गहरा सकती है।

विज्ञापन


ताड़ीखेत विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में ताड़ीखेत-गगास पेयजल पंपिंग योजना से पानी मिलता है। इस योजना से क्षेत्र की 42 ग्राम सभाएं जुडी हुई हैं। 1970 में योजना का निर्माण हुआ, लेकिन तब से पुनर्गठन नहीं होने के कारण पाइप लाइनें जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं और आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। जल संस्थान पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी मुहैया कराता है। तपन बढ़ने के कारण अब पेयजल किल्लत और सिर उठाने लगी है, लोग पारंपरिक नौलों धारों पर निर्भर होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


चिलियानौला क्षेत्र में पानी की सबसे अधिक किल्लत हैं, यहां पारंपरिक स्रोतों की संख्या भी ठीक ठाक है, लेकिन संरक्षण के अभाव में अब नौले-धारे भी जवाब दे चुके हैं, अधिकांश स्रोतों का जल स्तर घट चुका है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed