फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water crisis deepens in many villages of Tadikhet block

Almora News: ताड़ीखेत ब्लॉक के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in many villages of Tadikhet block
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के कई गांवों में पिछले 20 से अधिक दिनों से पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में भी लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को आज भी पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जैनोली, पिलखोली, तस्वाड़, खग्यार, जोग्याड़ी, कोठियां, डौनी और चमोली समेत कई गांवों में लंबे समय से नल सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग समस्या सुलझाने में नाकाम साबित हो रहा है। पाइप लाइनें टूटी हुई हैं, लेकिन जल संस्थान और जल निगम की ओर से जिम्मेदारी का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ा जा रहा है। ग्रामीण पूरन सिंह, चंदन सिंह और ललित सिंह ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि स्कूल से लौटने के बाद उन्हें पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों तक जाना पड़ता है। झाड़ियों से घिरे इन स्रोतों पर वन्यजीवों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लगातार बरसात के बीच पानी का यह संकट विभागीय उदासीनता को उजागर कर रहा है।
विज्ञापन


कोट-
गनियाद्योली के पास टूटी लाइन की दिक्कत दूर कर दी गई है। इसके बाद अब आगे की पाइपलाइन में गड़बड़ी खोजने का काम जारी है। बरसात के कारण मरम्मत कार्य में रुकावट बनी हुई है, आपूर्ति को जल्द सामान्य कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश तोमर, एई, जल निगम रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed