फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dr. Naveen Bhatt, Head of Yoga Department, Kumaon University, received Uttarakhand Yoga Ratna Award.

कुमाऊं विवि के योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट को मिला उत्तराखंड योग रत्न सम्मान

Mon, 22 Jun 2020 03:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Naveen Bhatt, Head of Yoga Department, Kumaon University, received Uttarakhand Yoga Ratna Award.
योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट। - फोटो : AMAR UJALA

राष्ट्रीय योग एसोसिएशन और अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद से संबद्ध आरोग्यम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान देहरादून ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट को उत्तराखंड योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया है।

विज्ञापन


उन्हें यह सम्मान संस्थान की निदेशक डॉ. सरस्वती काला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रचार और प्रसार के लिए दिया गया है। डॉ. भट्ट योग के क्षेत्र में पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें कुमाऊं गौरव सम्मान और महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान भी मिल चुका है।
विज्ञापन


वह राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में योग की अलख जगाने और राजकीय कालेजों में योग विषय के प्रचार-प्रसार के कार्य में भी निरंतर लगे हुए हैं। योग से संबंधित उनकी एक दर्जन से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. भट्ट को सम्मान मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यलय के कुलपति प्रो. एनके जोशी, पूर्व कुलपति प्रो. एचएस धामी, पूर्व कुलपति प्रो. केएस राना, लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. एनएस भंडारी, कुलसचिव लेखराज भट्ट, एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट आदि ने प्रसन्नता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed