{"_id":"63e152624797042f43104e72","slug":"double-murder-in-pinglau-garur-garud-news-hld4903573110-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पिंगलों क्षेत्र में अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पिंगलों क्षेत्र में अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ के डंगोली चौकी क्षेत्र में पिंगलों गांव में महिला और बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। महिला का शव हैगाड़ नाले और बच्चे का शव दो सौ मीटर दूर मिला। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दोहरा हत्याकांड मान रही है।
सोमवार शाम कुछ लोगों ने नाले में महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। उम्र करीब 35 साल थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट और पुलिस चौकी डंगोली के सिपाहियों ने लोगों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस बीच किसी ने सूचना दी कि दो सौ मीटर आगे 10 साल के बच्चे का भी शव पड़ा है। दो शव मिलने की सूचना पर एसपी हिमांशु वर्मा भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने आशंका जताई कि हो सकता है कि दोनों मां-बेटे हों और इनकी हत्या कर यहां शव ठिकाने लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की आशंका, दोनों को मारकर शव ठिकाने लगाए होंगे
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती घाटी के पिंगलों में महिला और बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस की आशंका से सुर मिलाते हुए ग्रामीण भी मान रहे हैं कि दोनों को मारकर शव ठिकाने लगाया होगा।
मौके पर पहुंचे एसपी बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी। डीएम बागेश्वर अनुराधा पाल ने घटना के संबंध में जानकारी और मामले का जल्द खुलासा करने के लिए कहा।