फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Do not worry about any of the broken school buildings in the disaster

आपदा में टूटे 29 विद्यालय भवनों की किसी को चिंता नहीं

Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

 बरसात का मौसम शुरू होने ही वाला है, लेकिन शिक्षा विभाग नौनिहालों के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं दिख रहा है। जिले में 29 प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों के भवन चार साल पहले दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन इन्हें आज तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। हालत यह है कि इन स्कूलों के बच्चों को पंचायत घर, पटवारी चौकी आंगनबाड़ी आदि के बरामदों में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन


 जिले में 1385 प्राइमरी और 188 जूनियर हाइस्कूल हैं। इनमें से 25 प्राथमिक और चार जूनियर हाइस्कूलों के भवन पूर्व में दैवी आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें धौलादेवी ब्लॉक में तीन प्राथमिक और एक जूनियर हाइस्कूल, भैंसियाछाना में पांच प्राथमिक, लमगड़ा में एक, हवालबाग में एक प्राथमिक और एक जूनियर हाइस्कूल, चौखुटिया में एक प्राथमिक, स्याल्दे में एक जूनियर हाइस्कूल और चार प्राथमिक, सल्ट में दो, द्वाराहाट में एक जूनियर हाइस्कूल, ताड़ीखेत में चार प्राथमिक, ताकुला और भिकियासैंण में दो-दो प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां अध्ययनरत बच्चे पंचायत घर, पटवारी चौकी आदि जगहों पर पढ़ाई कर रहे हैं,  जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed