फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Do not allow ill-voters to have any inconvenience on voting day: Routela

मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं को कोई असुविधा न होने दें: रौतेला

Sat, 06 Apr 2019 12:16 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 06 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Do not allow ill-voters to have any inconvenience on voting day: Routela
अल्मोड़ा में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला। - फोटो : amar ujala
 एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने शुक्रवार को जिले के जीजीआईसी एनटीडी, लोनिवि मुख्य अभियंता कार्यालय लोअर माल रोड, जनमिलन केंद्र खत्याड़ी, आंगनबाड़ी केंद्र खत्याड़ी, संकुल संसाधन केंद्र खत्याड़ी, पंचायत घर खत्याड़ी, छावनी परिषद कार्यालय, नगरपालिका परिषद कार्यालय आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


 इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित पोलिंग बूथ के बीएलओ को अपने बूथ के दिव्यांग मतदाताओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कमिश्नर रौतेला को बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को लाने, ले जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डोली, सड़क से जुड़े मतदान केंद्रों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गयी है। सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कर लिया गया है।  जिले में 5627 दिव्यांग मतदाता हैं। सभी दिव्यांग मतदाताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर, वाहन, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था कर ली गयी है।  इस मौके पर  एसएसपी पीएन मीणा, नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, सहायक रिटर्निंग आफिसर सीमा विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, विनोद राठौर आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed