{"_id":"68112176be20c5a00d092e6b","slug":"dm-inspects-school-almora-news-c-231-1-shld1005-115164-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गुरुजी बने डीएम ने छात्राओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गुरुजी बने डीएम ने छात्राओं से किया संवाद
Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुरुजी बने डीएम ने छात्राओं से किया संवाद
- फोटो : Samvad
कॅरिअर संबंधी सवाल पूछे, जिज्ञासाओं का समाधान भी किया, बदहाल शौचालय और फर्नीचर की कमी पर खफा भी हुए
बागेश्वर। डीएम ने जीजीआईसी बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया। क्लासरूम में पहुंचे जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने छात्राओं से सीधा संवाद कर कॅरिअर संबंधी सवाल पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। शौचालयों की बदहाली और फर्नीचर की कमी पर नाराजगी जताकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को यहां पहुंचे डीएम ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की स्थिति की जांच की और इसके नियमित क्रियान्वयन करने को कहा। डीएम ने फर्नीचर की उपलब्धता की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सभी छात्राओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों की दुर्दशा को गंभीरता से लेते हुए उनकी मरम्मत करने और नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध कराने को कहा।