फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM Inspects Nari Niketan

18 वर्ष से ऊपर की बालिकाओं के पुर्नवास की व्यवस्था होगी: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM Inspects Nari Niketan
अल्मोड़ा में बालिका निकेतन में बालिकाओं द्वारा बनाए गए ऐपणों को अवलोकन करती डीएम वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने बख स्थित किशोरी गृह, शिशु गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूरी कर चुकीं बालिकाओं के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने 16 और 17 वर्ष की बालिकाओं की रुचि के अनुसार उनके लिए व्यवसायिक क्षेत्र तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चियों के लिए एनआईएफटी जैसे संस्थानों में ट्रेेनिंग की व्यवस्था की जाए। इससे पूर्व उन्होंने शिशु गृह में रह रहे बच्चों से मुलाकात की तथा नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से भी वार्ता की वहां पर चाइल्ड लाइन संस्था के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, सदस्य नीलिमा भट्ट, रेखा शाह, अर्चना कोठारी, प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

ऐपणों से प्रभावित हुई डीएम
अल्मोड़ा। डीएम किशोरी गृह में रह रही बालिकाओं की ओर से बनाए ऐपणों और अन्य चीजों का अवलोकन किया। डीएम ऐपणों से बेहद प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि बच्चियों ने खूबसूरत कलाकृतियां बनाई हैं। उन्हें बाजार उपलब्ध कराने के लिए मार्केटिंग की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारों को भूमिगत करने के लिए बनाएं प्रस्ताव : डीएम
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल नगर के विद्युत तारों को भूमिगत करने के मामले में ऊर्जा निगम के ईई को जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों और लोनिवि को शहर में सड़कों की नालियों के सुधारीकरण के लिए जल्द से प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कई विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed