फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Divyang people took out rally in Chowkhutia

दिव्यांगजनों ने चौखुटिया में निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Divyang people took out rally in Chowkhutia
चौखुटिया में रैली निकालते दिव्यांगजन। अमर उजाला - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के बाद जागरूकता रैली निकाली जिसमें क्षेत्र के तमाम दिव्यांग शामिल हुए। इससे पहले हुई गोष्ठी में दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ ही उनके निदान की मांग की गई।
विज्ञापन

संजीवनी विकास और जन कल्याण समिति, हंस फाउंडेशन और सीबीएम इंडिया की ओर से हुए इस कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक राजेंद्र तिवारी ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट की विस्तार से जानकारी देते हुए दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर सफल दिव्यांग काश्तकारों ने परियोजना से जुड़ने के बाद हुए फायदे के बारे में बताया। इस दौरान गेवाड़ सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इससे पहले ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट और ज्येष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट और डॉ. केएस रावत, दिनशे घुघत्याल आदि ने दीप प्रज्वलित किया। संचालन राजीव कांडपाल ने किया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, जीवन नेगी, रणजीत सिंह, कैलाश चंद्र, पूरन सिंह, बसंती देवी, रवि रावत, मनीष खत्री, भगवती व गोविंद पांडे, शंकर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed