फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Distt Hospital Becomes Referal Unit

हड्डी रोग विशेषज्ञ मिलने के बाद भी जिला अस्पताल से रैफर किए जा रहे मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Distt Hospital Becomes Referal Unit
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल को दो महीने बाद अस्थि रोग विशेषज्ञ तो मिला लेकिन इसके बाद भी यहां हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही है। डॉक्टर होने के बाद भी संसाधनों के अभाव में पिछले चार दिन में तीन मरीज हायर सेंटर रेफर करने पड़े। अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित रोजाना करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर नगर के साथ ही जिले भर के सैकड़ों ग्रामीण मरीज भी निर्भर हैं। पिछले दो माह से यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा था। 31 मई को अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके मेहता ने कार्यभार ग्रहण कर पहले दिन ही 100 मरीजों का इलाज किया। अब डॉक्टर उपलब्ध होने के बाद भी यहां मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका कारण अस्पताल में ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का न होना है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में अस्थि रोग से संबंधित मरीजों का ऑपरेशन करने के लिए बॉयल मशीन, सेंट्रलाइज ऑक्सीजन मशीन आदि नहीं हैै, इनके बिना बड़े ऑपरेशन नहीं किए जा सकते। डॉ. पीके मेहता ने बताया कि पिछले चार दिनों में उन्होंने 10 छोटे ऑपरेशन तो कर दिए लेकिन मशीनों की कमी के कारण बड़े ऑपरेशन संभव नहीं हो पा रहे हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मशीनें उपलब्ध होने पर अस्थि रोग से संबंधित अधिकांश मरीजों का इलाज अस्पताल में ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed