फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Science Seminar

जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी

Thu, 06 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में जीआईसी में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रकाश उपयोग संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर हुई संगोष्ठी में जीआईसी मनान की निधि पंत, जीजीआईसी ताड़ीखेत की निकिता पांडे, जीआईसी स्यालीधार की दीपिका गोस्वामी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए डीईओ (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने का आह्वान किया।

उन्होंने ऊर्जा के नवीन स्रोतों के अधिक से अधिक उपयोग और गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को भविष्य के लिए संरक्षित करने पर जोर दिया। संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य एमएम जोशी ने बाल वैज्ञानिकों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रहे तीन प्रतिभागी 25 अगस्त को जीजीआईसी श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक अनिल पंत, डा. कपिल नयाल, दीपक पांडे थे। संचालन डा. बीसी पांडेय और गणेश जोशी ने किया। संगोष्ठी में नौ ब्लाकों के बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला संदर्भ व्यक्ति विजय कुमार पांडे, महेश तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, डा. प्रभाकर जोशी, डा. ललित जलाल, डा. प्रेम सिंह मावडी, त्रिभुवन पांडे, धीरज कुमार, गणेश जोशी, मनीष जोशी, सतनाम सिंह, मनोज जोशी, एकता रस्तोगी, दयाकृष्ण जोशी, करिशस्त्रत्त्मा बर्ग, डा. प्रतिभा वर्मा, विनय कुमार, दीवान रावत, प्रेम मठपाल, जगदीश जोशी, प्रकाश वर्मा, बीएस बिष्ट आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed