{"_id":"ae9c5ce16e44941f985737f7c677c243","slug":"district-panchayat-members-said-threatened-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिला पंचायत सदस्य ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य ने दी आत्मदाह की धमकी
ब्यूरो /अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट ब्लॉक में पनुवाद्योखन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी ने उनके खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में नेगी का आरोप है कि पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने उनकी छवि को खराब करने के लिए साजिश रची है।
उनके दबाव में आकर ही अल्मोड़ा के डीएम ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक रावत ने सात माह पूर्व उन पर जानलेवा हमला कराया था। इस बारे में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज हैं। जिस व्यक्ति ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था, प्रदेश सरकार ने उसकी मां को दो बार आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन
अब डीएम को दबाव में लेकर गुंडा एक्ट लगाने की कार्रवाई की जा रही है। यदि डीएम इसी तरह राजनीतिक दबाव में आकर कानूनी कार्रवाई करते हैं तो वह डीएम कार्यालय में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन