फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District-level Sanskrit competitions kick off; students deliver captivating performances.

Almora News: जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आगाज, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Wed, 07 Oct 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
District-level Sanskrit competitions kick off; students deliver captivating performances.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में इसके प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो गया। पहले दिन एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक, समूहगान, समूहनृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्कार भारती विद्यापीठ मानिला के विद्यार्थियों ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया जबकि एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ग्रीन हिल्स की अध्यक्ष वसुधा पंत ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने में इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य एमएस सिंह ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने में प्रतियोगिताओं का विशेष योगदान है। जिला संस्कृत प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. दीपा गुप्ता ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 23 और 24 अक्तूबर को हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शक्तिपीठाश्रम सउमवि मल्ली मानिला के राहुल कांडपाल और प्रियांशु जोशी प्रथम रहे। आशुभाषण में संस्कार भारती सउमावि झीपा के लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्लोकोच्चारण में शक्तिपीठाश्रम सउमवि मल्ली मानिला के योगेश बलौदी ने बाजी मारी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रो. गीता खोलिया और प्रधानाचार्य साज सिंह रहे। कार्यक्रम में सहायक निदेशक संस्कृत प्रेम प्रकाश, संस्कृत विद्वान प्रकाश जांगी, जनपद सहसंयोजक डॉ. ललित तिवारी, रागिनी मैसी, नितिन कुमार, दीप पांडे, डॉ. पवनेश ठकुराठी, पंकज मैसी, यामिनी कांडपाल, नवीन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed