{"_id":"6ac544807c8b8e2d8b006d37","slug":"district-hospital-gets-a-new-ophthalmologist-almora-news-c-232-1-shld1002-149567-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला अस्पताल को मिली नई नेत्र रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला अस्पताल को मिली नई नेत्र रोग विशेषज्ञ
Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लंबे समय से चल रही नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी आखिरकार दूर हो गई है। दून और उत्तरकाशी में अपनी सेवाएं दे चुकीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। इससे स्थानीय जनता ने बड़ी राहत महसूस की है। उनके ज्वाॅइन करते ही ओपीडी में मरीजों का तांता लग गया।
बीते महीने नेत्र रोग विशेषज्ञ के अचानक त्याग पत्र देने के बाद से यह महत्वपूर्ण पद लगातार रिक्त चल रहा था। इसके चलते दूर-दराज से आने वाले आंखों के मरीजों को इलाज के लिए निजी क्लीनिकों या अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा था। डॉ. योगिता की नियुक्ति से अब मरीजों को जिला अस्पताल में ही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना शुरू हो गया है। डॉ. योगिता के ज्वाॅइन करते ही सुबह से ही अस्पताल की ओपीडी में नेत्र रोगियों की भीड़ लग गई। उन्होंने दोपहर तक 50 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। डॉ. योगिता ने बताया कि इस समय मौसम में आ रहे बदलाव के कारण आंखों में एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या ऐसे ही लोगों की है जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी ड्रॉप न डालें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
कांडा (बागेश्वर)। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमेड़ी देवी में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय निशुल्क बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और गर्भवतियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के बीपी और शुगर की जांच के साथ-साथ निशुल्क रक्त परीक्षण और एनीमिया की गहन स्क्रीनिंग की। इसके अलावा शिविर में निशुल्क टीकाकरण और गर्भवतियों का नियमित एएनसी चेकअप और टीकाकरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से एचपीवी टीकाकरण और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उचित डाइट प्लान की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में ग्राम प्रधान हरीश चंद्र पाठक, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश, डॉ. धीरज, नर्सिंग अधिकारी कृष्ण मोहन, सीएचओ कोमल, एएनएम हेमा आदि मौजूद रहीं।