{"_id":"58bc48f94f1c1b056de7e85d","slug":"district-hospital-drama-after-the-agreement-dealt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हंगामा, समझौते के बाद निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में हंगामा, समझौते के बाद निपटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब बाइक से गिरने के बाद अस्पताल में इलाज को पहुंचे युवक को देखने आए एक युवक ने वहां मौजूद इमरजेंसी डाक्टर और गार्ड के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज कर दी। वहां मौजूद डाक्टरों और गार्ड द्वारा रोके जाने से गुस्साए युवक ने गार्ड के थप्पड़ भी मार दिया। बाद में पुलिस के आने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवा में ड्यूटी कर रहे डाक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रविवार सायं बाइक से गिरने के बाद एक युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। मरीज के सिर और हाथ में चोट लगी थी। जिसका इलाज किया जा रहा था। टांके लगाने और ड्रेसिंग के बाद घायल युवक जाने लगा तो उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि घायल का हालचाल पूछने के बहाने दूसरे युवक ने अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान गार्ड ने जब युवक को रोकने का प्रयास किया तो इस युवक ने गार्ड बलवीर सिंह के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
डा. मिश्रा ने बताया कि हंगामा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान डा. मिश्रा ने अपने उच्चाधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। पुलिस के आने के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग भी वहां पहुंचे और काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। थाना कोतवाल से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। देर सायं दोनों पक्षों के मध्य हुए समझौते के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है। इधर प्रभारी कोतवाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल प्रकरण में अजय सिंह का धारा 81 में चालान किया गया है।
विज्ञापन